Tag: kalpa

  • देश के पहले वोटर 106 वर्षीय श्याम शरण नेगी का कल्पा में निधन

    देश के पहले वोटर 106 वर्षीय श्याम शरण नेगी का कल्पा में निधन

    रिकॉन्गपिओ

    देश के पहले वोटर मास्टर श्याम शरण नेगी का निधन हो गया है। नेगी 106 साल के थे और देश में पहली बार हुए चुनाव में सबसे पहले उन्होंने मतदान किया था।

    नेगी ने बुधवार को ही कल्पा में अपने घर से पहली बार बैलेट पेपर से 14वीं विधानसभा के लिए मतदान किया था। पीएम मोदी ने भी देश के सबसे उम्रदराज मतदाता नेगी की प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने कहा कि इससे नई पीढ़ी के लोग मतदान के लिए प्रेरित होंगे।

    गौरतलब है कि पहले नेगी ने कहा था कि वह मतदान केंद्र में जाकर मतदान करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते घर से ही वोट डालना पड़ा। 34वीं बार मतदान करने वाले नेगी ने पहली बार बुधवार को डाक मतपत्र के माध्यम से वोट डाला। जुलाई 1917 में जन्मे नेगी ने 1951 से लेकर अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव में मतदान किया है। 2014 से हिमाचल के चुनाव आइकन भी हैं। नेगी ने 1951 से हर चुनाव में मतदान किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने भी शतायु वोटर श्याम सरन नेगी को मतदान करने पर बधाई दी।

     

  • देश के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी ने मनाया अपना 103 जन्मदिन

    देश के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी ने मनाया अपना 103 जन्मदिन

    देश के पहले मतदाता मास्टर श्याम सरण नेगी 103 साल के हो गए हैं. मास्टर श्याम शरण नेगी के जन्मदिन पर जिला पुलिस अधीक्षक किन्नौर एसआर राणा, डीएसपी विपन कुमार, रिकांगपिओ थाना प्रभारी पदम् देव और कल्पा चौकी प्रभारी पूर्ण चंद उनके घर कल्पा पहुंचे तथा उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. इस दौरान एस पी किन्नौर ने उन्हें किन्नौरी टोपी व खतग पहनाकर सम्मानित किया. बुधवार को नेगी ने अपना 104वां जन्मदिन मनाया.

    अच्छे स्वास्थ्य की कामना
    एसपी किन्नौर ने पुलिस विभाग और प्रशासन की तरफ से  देश के पहले मतदाता मास्टर श्याम सिंह नेगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि आज मास्टर साहब 103 वर्ष के हो गए हैं. वह पूरे किन्नौर के लिए प्रेरणादायक हैं. उन्होंने कहा कि हम ईश्वर से यही प्राथना करते हैं कि  मास्टर श्याम सरण नेगी अच्छे स्वास्थ्य के साथ लंबी उम्र व्यतीत करें तथा किन्नौर का मार्गदर्शन करते रहें. उनके जन्मदिन के अवसर पर उपायुक्त किन्नौर गोपाल चन्द और एस डी एम कल्पा डॉ  मेजर अवनींद्र शर्मा ने भी शुभकामनाएं भेजी थी.

    1 जुलाई 1917 को जिला किन्नौर के कल्पा में जन्मे मास्टर श्याम शरण नेगी ने जब पहली बार अपने मत का प्रयोग किया था तो वह बतौर अध्यापक सेवाएं दे रहे थे तथा उन्होंने पहली बार साल 1951 में देश में हुए पहले लोकसभा चुनाव के लिए कल्पा बूथ में अपने मत का प्रयोग किया था. बर्फभारी की आंशका के चलते कल्पा में आम चुनाव से छह माह पहले ही किन्नौर में वोट डाले गए थे. इस पर उन्हें देश के पहले मतदाता होने का गौरव हासिल हुआ है.