Bilaspur. Subhash
मंदिरों में सरकारी होर्डिंग्स का क्या काम… संदीप सांख्यान
सरकार चाहती है कि भगवान की पूजा अर्चना से पहले मोदी जी-जय राम जी की याचना पहले हो… संदीप सांख्यान
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश और प्रदेश में भगवान के नाम पर सत्ता में आने वाली भाजपा अब मंदिरों को भी अपने विज्ञापनों का माध्यम बनाने लग गई है। जिला बिलासपुर मुख्यालय में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण के मंदिर तक को भाजपा की सरकार, जिला प्रसाशन और लोक सम्पर्क विभाग ने बड़े होर्डिंग्स लगा कर यह साबित कर दिया कि कोई भगवान का भजन करने से पूर्व मुख्य द्वार पर मोदी जी और जयराम जी को भजन कर ले फिर भगवान के दर्शन-भजन के लिए जाए। यह एक धर्मनिरपेक्ष देश और राज्य है, जिसकी परिभाषा देश के संविधान के गढ़ी गई है। मंदिरों व अन्य धार्मिक संस्थानों में भाजपा और सरकार अपने प्रचार-प्रसार के बड़े-बड़े होर्डिंग लगा कर क्या मोदी जी और जय राम जी को भगवान से बड़ा साबित करने में लगी है। लोक सम्पर्क विभाग तो मानो सरकारी विभाग न रह कर भाजपा के लिए पी.आर.ओ. का काम कर रहा है। हदें तो तब पर हो गई कि अब सरकारी प्रचार-प्रसार से मंदिर भी अछूते नही रह गए। प्रदेश सरकार इतना पैसा इतने बड़े बड़े होर्डिंग पर खर्च रही ऊपर से प्रदेश में लोन पर लोन लिए जा रही है जिसका बोझ कुल मिला पर प्रदेश की जनता पर पड़ रहा है। बिलासपुर के भगवान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के अलावा बहुत से सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के होर्डिंग देखे जा सकते है। लेकिन सबसे भद्दी बात तो यह है कि अब भाजपा की सरकार से मंदिर भी अछूते नहीं रहे। बाबा बालक नाथ ट्रस्ट, माता श्री नयना देवी जी न्यास तो पहले ही सवालों के घेरे में था, अब बिलासपुर जिले मुख्यालय के अधीन बने मंदिरों का न्यास भी सवालों के घेरे में आ गया है। पिछले साढ़े 4 चार वर्षों से भाजपा सरकार के कार्यकाल में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ने एक नई ईंट तक नहीं लगाई गई है, यहां पर होने वाले धार्मिक भंडारे भी बंद कर दिए, जो धार्मिक कथा या व्यास-पीठ के माध्यम से कथा वाचन होता था वह भी नहीं किया गया जबकि उल्टे मोदी जी और जयराम जी के बड़े बड़े होर्डिंग्स टांग दिए। क्या भाजपा के नेताओं को इन होर्डिंग्स में भी विकास ही नज़र आता है या फिर जिला प्रसाशन और लोक सम्पर्क विभाग भाजपा के नेताओं को खुशामदीद करने में साढ़े चार वर्ष काट दिए। अगर भाजपा के मंत्री, राजेन्द्र गर्ग, विधायक सुभाष ठाकुर, जीत राम कटवाल और आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष में थोड़ी सी में नैतिकता और मर्यादा बची है तो भगवान श्री लक्ष्मी नारायण, नजदीक बिलासपुर बस स्टैंड, जिला मुख्यालय में लगे सरकारी होर्डिंग्स को तुंरत हटवाना चाहिए अन्यथा लोग आपको सता से हटा देंगे।








