महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के समापन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृखंला के तहत आज ग्रांम पंचायत दूनी में स्वच्छ भारत पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत स्वच्छता, नशा मुक्ति व कोरोना जागरूकता पर लघु नाटिका पेश की गई।
स्थानीय महिलाओं ने नशा मुक्ति, स्वच्छता व कोरोना से बचाव के बारे में संदेश दिया।
जिला विकास अधिकारी जयवंती ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया तथा समाज में व्यापत नशा उन्मूलन पर सामूहिक रूप से कार्य करने की बात को बल दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी की शिक्षाएं आज के संदर्भ में और भी प्रासंगिक है।
इस कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के साथ-साथ विभिन्न स्वयं सहायता समूह व महिला मंडल ने भाग लिया। कार्यक्रम में बीडीओ कल्पा कुमारी ज्ञान प्यारी, नेहरू युवा केन्द्र की जिला कोर्डिनेटर प्रियंका, दूनी पंचायत प्रधान वीना देवी व उप-प्रधान सुभाष चन्द तथा महिला विकास एन.आर..एल.एम समतन डोलमा उपस्थित थे।







