रक्षाबंधन पर्व इस बार बेहतर योग है। लंबे समय बाद सूर्य य और शनि का सप्तम योग बन रहा है। इस कारण सुबह 9.27 बजे से लेकर रात को 9.11 बजे तक राखी बांधने के लिए बेहतर समय रहेगा। विश्व विख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉक्टर लेखराज शर्मा और ज्योतिषाचार्य तिलक शर्मा ने बताया भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का यह पर्व तीन दशक बाद शुभ संयोग लेकर आया है। तीन अगस्त को मनाए जाने वाले इस पर्व में इस बार भद्रों का साया भी नहीं रहेगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन भाई की दीर्घायु का भी संयोग बन रहा है।
डॉक्टर लेखराज शर्मा और आचार्य तिलक शर्मा के अनुसार तीन अगस्त को राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 9:27:30 से रात्रि 9:11:21 बजे तक है। वहीं रक्षाबंधन अपराहन मुहूर्त के तहत दोपहर 1:45:16 से 4:23:16 तक तथा प्रदोष मुहूर्त, 7:1:15 से 9:11:21 तक सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने मुहूर्त अवधि 11 घंटे 43 मिनट की बताई है।






