शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि राज्य सरकार सहकारी क्षेत्र से किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार एक नीति बनाने पर विचार कर रही है। यह बात उन्हाेंने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात के दौरान कही।
उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से भी भेंट की। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य में कुछ एफपीओ पंजीकृत हैं लेकिन उनमें से कोई भी सहकारी क्षेत्र में पंजीकृत नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में 1 वर्ष के भीतर 100 एफपीओ पंजीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें प्रत्येक एफपीओ न्यूनतम 100 किसानों को जोड़ेगा। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्मार्ट सिटी परियोजनाओं तथा अन्य केंद्रीय योजनाओं के तहत शुरू होने वाले विभिन्न कार्यों से भी अवगत करवाया।








