जिला परिषद के लिए 4 वार्डों में 20 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला
सभी वार्डों में 5-5 प्रत्याशी, बीडीसी के लिए आनी में 9 और निरमंड में 3 ने नाम वापस ली। पंचायती राज चुनावों के लिए आनी उपमंडल में जिला परिषद के लिए 20 प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। नाम वापसी के बाद ये सूची चुनाव आयोग ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई की है। चार वार्डों के लिए 5-5 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। जिला परिषद के लिए 30 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे।
बीडीसी आनी के 15 वार्डों के लिए आज नाम वापसी के दिन 9 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं। इसके चलते आनी में बीडीसी (पंचायत समिति सदस्य) के लिए 66 उम्मीद्वारों की अंतिम सूची जारी हुई है। इसके लिए 75 नामांकन पत्र आयोग को प्राप्त हुए थे।
वहीं निरमंड बीडीसी के लिए 3 लोगों ने नाम वापस लिए हैं। 1 उम्मीद्वार की मृत्यु होने के बाद निरमंड के 15 वार्डों में भी कुल 66 प्रत्याशियों की सूची चुनाव आयोग ने जारी की है। इन पदों के लिए कुल 70 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था।
आनी खंड में प्रधान पद के लिए कुल 218 नामांकन और आज 78 उम्मीद्वारों की नाम वापसी एक प्रधान के निर्विरोध चुने जाने के बाद शेष 139 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। उप प्रधान पद के लिए कुल नामांकन 261 में से 134 उम्मीद्वारों की नाम वापसी, 2 प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने के बाद 125 उम्मीद्वारों की सूची जारी की गई है। वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 522 नामांकन में से 170 नाम वापसी और 88 निर्विरोध के साथ अब कुल 264 प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की गई है। ग्राम पंचायत लफाली निर्विरोध चुनी गई है।
निरमंड खंड में प्रधान पद के लिए कुल 185 नामांकन, 26 लोगों की नाम वापसी के बाद कुल 159 प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हुई है। उप प्रधान पद के लिए कुल 184 नामांकन में से 31 नाम वापसी के पश्चात 153 उम्मीद्वारों की अतिम सूची जारी की गई है। वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 543 नामांकन, 76 नाम वापसी और 38 निर्विरोध चुनने के पश्चात 430 प्रत्याशियों की अंतिम सूची बनाई गई है। निरमंड खंड में वार्ड सदस्यों के अलावा किसी भी पद पर निर्विरोध चुनाव नहीं हुआ है।
आरओ (पंचायत)/एसडीओ (सिविल) आनी चेत सिंह का कहना है कि उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17,19 और 21 जनवरी को मतदान होगा। प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों का चुनाव परिणाम मतदान के बाद संबंधित पंचायत में घोषित किया जाएगा। वहीं बीडीसी और जिला परिषद के लिए मतगणना 22 जनवरी को होगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग पंचायती राज चुनाव में अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भागीदारी सुनिश्चित करें।








