पंजाब में कोरोना वायरस Covid-19 का कहर जारी है और राज मृतकों की संख्या बढ़ रही है। राज्य में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को रोकने में पहली पंक्ति में डटे डॉक्टरों, सेहत और पुलिस मुलाजिमों का इसकी चपेट में आने का सिलसिला भी जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 54 काेरोना मरीजोें की मौत हो गई। इस दौरान लुधियाना में कोराेना वायरस से संक्रमित 15 लोगों की मौत हो गई। पटियाला में नौ लोगों ने दम तोड़ दिया। इस दौरान राज्य में 1717 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए। अमृतसर के डेंटल कॉलेज के तीन सर्जन, मोगा के कोरोना के जिला नोडल अधिकारी और पटियाला के तीन सेहत कर्मी इसकी चपेट में आए हैं।
लुधियाना में सबसे ज्यादा 15 लोगों ने दम तोड़ा, पटियाला में भी नौ की मौत
इसके साथ ही पटियाला में चार और तरनतारन में पूर्व कांग्र्रेस विधायक अग्निहोत्री की सुरक्षा में तैनात तीन पुलिस मुलाजिम भी संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 54 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है। इनमें अमृतसर के सिविल अस्पताल में तैनात एसएमओ डॉ. अरुण शर्मा भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 15 मौतें लुधियाना में हुई हैं। इसी तरह पटियाला में नौ, जालंधर में छह और अमृतसर में पांच लोग कोरोना के शिकार बने हैं।



