जिला बार एसोसिएशन के ऑनलाइन चुनाव होने पर अभी संशय बरकरार है। हालांकि ऑनलाइन चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। ऑनलाइन चुनाव के विरोध में कुछ वकीलों ने हाईकोर्ट में याचिका डाली थी। बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के मेंबर व पूर्व चेयरमैन डॉ. बिजेंद्र अहलावत ने बताया कि ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। अभी ऑर्डर आने ही बाकी हैं। ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद ही बार एसोसिएशन के चुनाव किस प्रक्रिया के तहत होंगे। ये फैसला लिया जाएगा।
नहीं हो पाया नामांकन, वकीलों ने आरओ पर की ऑब्जर्वर लगवाने की मांग
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बुधवार को उम्मीदवारों को नामांकन भरना था। लेकिन बुधवार को नामाकंन प्रक्रिया नहीं हो सकी। इधर, एडवोकेट गोविंद बाल्याण और मनीष सैनी ने बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा में चेयरमैन के ऊपर आब्जर्वर की मांग की थी।
चुनाव अधिकारी अरविंद श्योराण ने बताया कि बार काउंसिल की ओर से रोहतक बार के चुनाव के लिए एक आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। जो 20 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट बार काउंसिल पंजाब एंव हरियाणा में जमा करवाएगा। ऐसे में अब आगामी आदेशों तक चुनाव के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं होगी।








