भाजपा युवा मोर्चा घुमारवीं द्वारा लोगों को मास्क वितरित किए गए जिसमें मुख्य रूप से युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरव ठाकुर युवा मोर्चा मंडल महामंत्री लकी ठाकुर अभिषेक कुमार व अन्य युवाओं ने भाग लिया।
युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ ठाकुर ने बताया कि युवा मोर्चा मंडल घुमारवीं जगह-जगह जाकर लोगों को मास्क वितरित कर रहा है व किसी भी प्रकार की समस्या लोगों को आ रही है तो उसके समाधान के लिए भी हमेशा तत्पर है सौरव ठाकुर ने लोगों से आह्वान किया की करोना जैसी महामारी से बचने के लिए 2 गज की दूरी व मास्क लगाना बहुत जरूरी है जिस पर सभी को ध्यान देना चाहिए और जब जरूरी काम हो तभी घर से निकलना चाहिए।










