कुल्लू
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं को मनाने के लिए भाजपा ने एढ़ी चोटी का जोर लगा दिया है।
भाजपा ने नामांकन के अंतिम दिन महेश्वर सिंह का टिकट काट दिया था, इसके बाद वह नाराज चल रहे हैं। उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए महेश्वर सिंह को शिमला बुलाया गया है। कुल्लू के भुंतर से महेश्वर सिंह शिमला के लिए रवाना हो गए हैं। उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने शिमला बुलाया है। इससे कुल्लू सीट से टिकट में बदलाव की अटकलें बढ़ गईं हैं ।
इससे पहले कुल्लू जिला के हाथीथान में महेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें आश्वासन दिया है कि शिमला में कोई भी फैसला नहीं लिया जाएगा। जो भी फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा, उसको जनता के समक्ष रखा जाएगा, उसके बाद ही आगामी निर्णय लिया जाएगा।








