शिमला 24 अक्तूबर । मंडी के पडडल मैदान में 25 अक्तूबर से आरंभ होने वाली स्टेट सीनीयर फुटबाल चैंम्पियनशिप में भाग लेने के लिए शिमला जिला फुटबाल एसोशियन की टीम वीरवार को रवाना हो गई है । यह जानकारी स्टेट सीनीयर फुटबाल एसोशियसन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पृथ्वी विक्रम सेन ने दी है । उन्होने बताया कि यह चैंम्पियनशिप 25 से 28 अक्तूबर तक आयोजित की जा रही है जिसमें पूरे प्रदेश के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । उन्होने बताया कि शिमला जिला फुटबाल संघ ने इस चैंम्पियनशिप में भाग लेने के लिए कुल 18 खिलाड़ियों का चयन किया है जिनमें अतुल (जीके ), बादल, खुश विक्रम सेन, अभिनव चौहान, ज्योतिर्मय, योगेन्द्र, हितेष, सार्थक समता, डेनिस, अभिनव नेकटा, प्रकाश प्रणव, अक्षय, साहिल, आदित्य शर्मा, पार्थ कटोच, वरूण और शंकर शामिल है । उन्होने उम्मीद जताई है कि शिमला फुटबाल संघ की टीम इस चैंम्पियनशिप में अपने जौहर दिखाएगी ।








