विधानसभा क्षेत्र नयना देवी के स्वारघाट में समाजिक कल्याण संस्था ने ग्राम पंचायत री के गांव खुरानी की प्रमिला देवी पत्नी स्वामी राम को ₹11000 फौरी राहत दी गई प्रमिला देवी गठिया के रोग से ग्रसित थी व तीसरी स्टेज क्रॉस कर चुकी थी पर्मिला देवी को आंखों की भी गंभीर बीमारी है।
यह परिवार बीपीएल की श्रेणी में आता है व अत्यंत गरीब है इलाज के लिए बहुत पैसा खर्च किया जब यह पता सामाजिक कल्याण संस्था को लगा तो पूरी टीम ने आकर गरीब परिवार को ₹11000 नगद दिया। संस्था के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि प्रमिला देवी काफी लंबे अरसे से बीमारी से पीड़ित हैं अब प्रमिला देवी का इलाज लगातार चल रहा है।
प्रमिला देवी गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। आमदनी का कोई साधन नहीं है। जिसके चलते संस्था ने इस परिवार को दस हजार रुपये देने का निर्णय लिया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष संतोष शर्मा, महासचिव गुरुनेत्र सिंह, उपाध्यक्ष नंद लाल, क्षेत्रीय सचिव रवि सोनी व अन्य सदस्यगण मौके पर हाजिर थे।








