सोलन, 29 अप्रैल : भारत सरकार डिजिटल इंडिया को बढावा देने का प्रयास कर रही है, ताकि कार्यो में पारदर्शिता लाई जा सके। इसी बीच सोलन नगर निगम प्रदेश की पहली नगर निगम बनी है, जिसमें अब पानी, कूड़े व हाउस टैक्स इत्यादि से जुड़े बिलो को ऑनलाइन ही घर बैठे जमा करवाया जा सकेगा।
नगर निगम ने वेबसाइट (www.mcsolan.in) को लांच कर दिया है। वेबसाइट पर जाकर सीधे जमा कर सकते है। लिहाजा लोगो को नगर निगम के कार्यालय के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। बिल ऑनलाइन एक क्लिक पर जमा हो जायेंगे। नगर निगम के कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया कि सोलन नगर निगम हिमाचल की पहली नगर निगम बन गई है, जहां पर ऑनलाइन बिल जमा करवाने की सुविधा दी गई है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर सहजता से लोग अपने सभी बिल जमा करवा सकते है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। वहीं कार्य में पारदर्शिता भी बनी रहेगी। उन्होंने लोगो से आग्रह किया कि इसका भरपूर लाभ ले।