शिमला 19 मार्च
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में शनिवार को रोड़ सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर भाषण , चित्रकला और नारा लेखन पर प्रतियोगिताऐं भी आयोजित की गई । नारा लेखन में दिव्य दृष्टि ने प्रथम, तनवी और कशिश ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में कादंिबनी ने प्रथम तथा टीना व कशिश संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही । इसी प्रकार चित्रकला में अंजनी ने प्रथम, दीक्षित ने द्वितीय तथा स्नेहा और आयुषी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डाॅ0 अनिता पठानिया ने की और प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए । उन्होने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों की हर व्यक्ति को पालन चाहिए ंचूंकि अधिकांश दुर्घटनाएं लापरवाही और नियमों का अवहेलना करने के कारण घटित होती है । उन्होने बच्चों से अपने जीवन में सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाने का आहवान किया ।
इस मौके पर पुलिस बटालियन जुन्गा की एलएचएफ शिवानी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी । कहा कि कि हमारे देश में आमलोग बिमारियों के कारण इतने लोग हताहत नहीं होते हैं जितने सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ सदस्य व स्कूली बच्चे मौजूद रहे ।



