सूबे में दो दिन बाद मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 22 तक मौसम साफ रहेगा। 23 अक्टूबर को प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को ठंड से अब राहत मिलने वाली नहीं है। प्रदेश में शीतलहर और तेज होने की संभावना है। वहीं, धान की फसल बटोर रहे किसानों को भी दो दिन में ही काम निपटाने की कोशिश करनी होगी।दो दिन पहले हुई बर्फबारी के कारण लाहुल स्पीति में कई जगह पर्यटक फंस गए हैं।









