हिमाचल में कोविड वैक्सीन को लेकर सोमवार को ब्लॉक स्तर पर एक बार फिर से ड्राई रन किया जाएगा।प्रदेश के विभिन्न जगहों पर कोरोना वैक्सीन के लिए ड्राई रन होगा। इसके लिए प्रदेश स्वास्थय विभाग की ओर से सभी सीएमओ को आदेश भी जारी किए जा चुके हैं कि ड्राई रन अभियान अपने स्तर पर पूरा करे।
जानकारी के मुताबिक सीएमओ की ओर से ही फाइनल ड्राई रन के लिए स्थान चयनित किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में तीन जगह टीकाकरण के बाद अब स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण के लिए राज्य स्तरीय अभियान चलाने जा रहा है ।








