शिमला 01 मई । जुन्गा क्षेत्र करीब आधा दर्जन पंचायतें बिजली के अघोषित कट से परेशान है । आलम यह है कि कोटी फीडर के नीन क्षेत्र में हल्की हवाएं चलने से भी विशेषकर पीरन, सतलाई, बलोग और दरभोग पंचायतों में बिजली गुल हो जाती है । जिसे चालू करने के लिए विभाग के पास इस क्षेत्र में कोई कर्मचारी नहीं है । बिजली का फ्यूज लगाने के लिए जुन्गा से कर्मचारी को भेजना पड़ता है जिसके लिए करीब 24 घंटे का समय लग जाता है । इस क्षेत्र के लोग अघोषित कट और अंधेरे में रहने के आदी हो चुके है ।
जिला भाजपा सदस्य प्रीतम ठाकुर , पीरन पंचायत के राजेश ठाकुर, संदीप ब्रागटा, राजेन्द्र ठाकुर, सुरेश वर्मा, प्रदीप ब्ररागटा , धर्मसिंह, देवेन्द्र कुमार सहित अनेक लोगों ने बताया कि ट्रहाई गांव के जगराटी नरोग क्षेत्र मंें बिजली के सबसे ज्यादा कट लगते हैं । अनेकों बार आधे गांव में बिजली होती है और आधे गांव में अंधेरा छाया रहता है । प्रीतम ठाकुर ने बताया कि पीरन व बलोग पंचायत में फ्यूज लगाने के लिए बिजली बोर्ड के पास कर्मचारी उपलब्ध नहीे है । इनका कहना है कि बीेते करीब 30 वर्षों से इस क्षेत्र में राजगढ़ फीडर से बिजली की सप्लाई हुआ करती थी । वर्ष 2017 में इसे शिमला फीडर के साथ जोड़ने के उपरांत यह समस्या उत्पन्न हुई है । प्रीतम ठाकुर का कहना है कि एक ओर गर्मी चरम सीमा पर है जिससे फसलें तबाह हो चुकी है दूसरी ओर किसानों ने सिंचाई के लिए अपनी निजी लिफ्टें लगाई है जोकि बिना बिजली के बंद पड़ी है।
बता दें कि उप मंडल कार्यालय जुन्गा में तकनीकी स्टाॅफ सहित विभिन्न श्रेणियों के 15 से अधिक पद रिक्त पड़े हैं । बोर्ड द्वारा जुन्गा क्षेत्र में 128 ट्रांस्फार्मर स्थापित किए गए है जिसका रखरखाव व संचालन का जिम्मा बोर्ड के केवल 20 फील्ड कर्मचारियों के कंधे पर है । फील्ड ही नहीं अपितु दफतर मंे स्टाॅफ की इससे भी बदतर हालत है । आलम यह है कि विद्युत बोर्ड के उप मंडल कार्यालय जुन्गा में सफाई कर्मचारी सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सभी पद रिक्त पड़े है ं।
अधीशासी अभियंता विद्युत मंडल शिमला प्रताप चंदोली ने बताया कि इस क्षेत्र में पेश आ रही बिजली की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा ।
अघोषित बिजली कट से पीरन व बलोग पंचायतों के लोग परेशान
Leave a comment
Leave a comment






