आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एसएस जोगटा के पिता स्वर्गीय श्री रत्न लाल जोगटा के निधन पर पार्टी नेताओं ने दुख प्रकट किया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि वे इस दुख की घड़ी में जोगटा जी के परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते है कि इस दुख की घड़ी में जोगटा जी व उनके परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करे। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि स्वर्गीय श्री रत्न लाल जोगटा जी 90 वर्ष के थे और अचानक बीमार होने से उनका निधन हो गया।
हमारी पूरी सहानुभूति एसएस जोगटा जी व उनके परिवार के साथ है। जोगटा जी के पिता के निधन पर पार्टी के सभी वरिष्ट नेताओं ने दुख प्रकट किया है। जिसमें डॉ बलविंदर, रवि दत्त, विजय मट्टू, राजिंदर जिंदा, आशा, साहिल ठाकुर , योगेश, यश शर्मा, गोपाल शर्मा, साहिल वर्मा, ममता चंदेल व अन्य पार्टी के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है और भगवान, शोक संतप्त परिवार को दुख सहने शक्ति प्रदान करे।








