त्रि-स्तरीय पंचायतीराज चुनाव के लिए कसुंपटी कांग्रेस मंडल ने शुक्रवार को पीरन से प्रचार अभियान का श्रीगणेश किया । ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रामकृेष्ण शांडिल ने इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी से जुड़े व्यक्तियों को पंचायत चुनाव में उतारने का आग्रह किया ।
उन्होने कहा कि कसुंपटी निर्वाचन के जिला परिषद चमयाणा वार्ड से लता वर्मा और जुन्गा वार्ड से संतोष शर्मा को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है । शांडिल ने कहा कि गत लोकसभा चुनाव के दौरान कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र की पीरन पंचायत से कांग्रेस पार्टी को सर्वाधिक लीड मिली थी और त्रि-स्तरीय चुनाव में भी कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों को भारी मतों से विजय बनाने का आग्रह किया ।
उन्होने कहा कि हाई कमान द्वारा विधायक अनिरूद्ध सिंह को एआईसीसी का सचिव बनाए जाने से कसुंपटी क्षेत्र के लोगों को कद बढ़ा है और इस पद की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा । कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है जिसके लिए पंचायतीराज चुनाव से शुरूआत करनी होगी ।क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा की कथनी और करनी से भलीभांति परिचित हो चुकी है ।
बैठक मेें पंचायत प्रधान अतर सिंह ठाकुर ने बताया कि पीरन अतीत से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है तथा पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों को चुनाव में उतारा जाएगा । इसके अतिरिक्त जिला परिषद की प्रत्याशी लता वर्मा को इस क्षेत्र भारी लीड दिलाई जाएगी ।
इस मौके पर पूर्व प्रधान दयाराम वर्मा, बालक राम निर्माेही, बीडीसी मशोबरा के उपाध्यक्ष ऋषि राठौर, भूपेन्द्र कंवर, प्रेमदास शर्मा, नरायण सिंह वर्मा, सुरेन्द्र ठाकुर, मस्तराम, रामानंद शर्मा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे ।
इसके उपरांत मंडल अध्यक्ष द्वारा सतलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा उन्हें पंचायतीराज चुनाव में जीतने के लिए टिप्स दिए गए ।








