कसुंपटी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल, अतर सिंह ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष दयाराम वर्मा, रामभज राणा ने रविवार को जारी संयुंक्त बयान में कहा है कि शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को भारी समर्थन मिला है । जिसके लिए उन्होने जिला के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है ।
शांडिल ने कहा कि कसुंपटी निर्वाचन से जिला परिषद के लिए भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ है जिससे प्रतीत होता है कि लोगों को भाजपा के प्रति मोह भंग हो चुका है । कहा कि कसुंपटी क्षेत्र में अधिकांश प्रधान प्रधान व अन्य पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी समर्थित चुन कर आए है जिससे स्थानीय विधायक अनिरूद्ध सिंह का कद बढ़ा है ।
उन्होने कहा कि कसुंपटी विस में कांग्रेस एक जुट है और आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर अपना परचंम कायम करेगी । उन्होने हैरानी प्रकट करते हुंए कहा कि जिला परिषद की सीट के लिए जुन्गा क्षेत्र की छः पंचायतों से भाजपा को सिर्फ 11 सौ वोट मिले । जबकि इस क्षेत्र से भाजपा के तीन कददावर नेता हैं ।
शांडिल ने कहा कसुंपटी विस के विधायक अनिरूद्ध सिंह को हाईकमान द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति का सचिव नियुक्त करने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और कार्यकर्ता फील्ड में जाकर पार्टी का जनाधार बढ़ा रहे है । शांडिल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में कसुंपटी निर्वाचन में सभी विकास कार्य ठप्प पड़े थे जिसका जवाब इस क्षेत्र की जनता ने पंचायतीराज चुनाव में दे दिया है ।
उन्होने कहा कि पंचायतीराज विशेषकर जिला परिषद का चुनाव विधानसभा निर्वाचन का सेमी-फाईनल माना जाता है जिसमें कांग्रेस पाटी खरी उतरी है जिससे प्रतीत होता है कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है । उन्होने कहा कि कसुपंटी निर्वाचन में भाजपा कई गंुटों में बंटी हुई है और क्षेत्र के भाजपा नेताओं में आगामी चुनाव के लिए टिकट लेने की होड़ लगी हुई है ।








