शिमला 08 अगस्त। राजकीय डिग्री कालेज कोटी और हिम कॉस्ट शिमला के संयुक्त तत्वाधान में एक पेड़ मेरे कॉलेज के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर एनएसएस और ईको क्लब के बच्चो एवम् स्टाफ सदस्यों द्वारा साथ लगते जंगल में देवदार के एक सौ पौधे रोपित किए गए । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ0 कमलेश ठाकुर ने की । उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पर्यावरण का सरंक्षण करना समाज के हर वर्ग का नैतिक कर्तव्य है और पौधरोपण कार्यक्रम में सभी लोगो को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि वन मनुष्य की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करते है ।
कहा कि वायु है तो आयु है । उन्होंने विद्यार्थियों का आहवान किया कि इस अभियान के तहत अपने घर व आसपास के क्षेत्र में खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण करने के लिए परिवार और पड़ोस के लोगो को प्रेरित करे ताकि इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके । इस मौके पर एनएसएस प्रभारी विशाल रंागटा, ईको क्लब प्रभारी निशा वर्मा , देवेंद्र शर्मा, गोपाल, मीनू भास्कर, गिरीश सूद, कामिनी , प्रशांत, नरेश वर्मा, यमुना दत्त सहित कॉलेज के बच्चो ने वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया।



