पंचायतीराज चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में मशोबरा ब्लॉक की कोटी पंचायत में वीरवार को 92 वर्षीय पुष्पा जोशी और 94 वर्षीय बालाराम ने अपना वोट डाला । मतदान करने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा गया ।
मतदान केंद्र कोटी -1 और 2 पर प्रातः से ही लोगो की मतदान करने के लिए भीड़ देखी गई। विशेषकर महिलाएं मतदान में बढ़चढ़ कर भाग ले रही है । सरकारी सूत्रों के अनुसार ब्लॉक की 10 पंचायतों में दोपहर बाद 2 बजे तक 64.2 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया ।
बता दें कि पंचायतीराज के तीसरे एवं अंतिम चरण के चुनाव में मशोबरा ब्लॉक की पंचायत गुम्मा, कोटी, मल्याणा, मूलकोटी, पगोग, पटगैहर, रझाना, बरमू केलटी,कोलू जुब्बड़ और पधेची में मतदान शांतिपूर्वक संपन हुआ । हालांकि निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मशोबरा से बार बार सूचना मांगने पर चुनाव संबधी कोई सूचना देने में परहेज किया गया ।








