लाहौल-स्पीति में नववर्ष की पूर्व संध्या पर भले ही सैलानियों की बर्फबारी की हसरत पूरी नहीं होगी, लेकिन जनवरी माह के पहले सप्ताह के दौरान सैलानियों को प्रदेश के पहाड़ फिर से सफेद चादर ओढ़े दिखेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत प्रदेश के साथ जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मौसम तीन जनवरी से मौसम करवट ले लेगा। तीन जनवरी को कुछ स्थानों पर बारिश बर्फबारी हो पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। चार जनवरी को कई स्थानों पर बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में पांच जनवरी को भी उक्त क्रम जारी रहेगा। प्रदेश में ठंड का कहर जारी है।
रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य केलांग, सुुंदनगर, भुंतर, कल्पा, सोलन, मनाली, चंबा, डलहौजी व कुफरी का न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री में चला हुआ है। शिमला व ऊना का शून्य डिग्री में रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा नाहन को छोड़कर शेष क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री से कम दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान चल रही गिरावट के चलते लोगों को रात के समय रौद्र ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मौसम अगर फिर से करवट लेता है तो पद्रेश में जनता को ओर ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ बना रहा। दिन के समय धूप खिली रही। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में फिर से उछाल आया है। अधिकतम पारे में एक से आठ डिग्री तक की बढोतरी आई है। ऊना में आठ, चंबा व डलहौजी में पांच, सुंदरनगर में चार, कांगड़ा में तीन डिग्री तक का उछाल आया है। शिमला, नाहन, सोलन व केलांग के तापमान में बीते रोज के मुकाबले गिरावट आई है। सोलन में तीन डिग्री तक पारा गिरा है। केलांग का न्यूनतम तापमान में फिर माइनस डिग्री में पहुंच गया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में दो जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। तीन जनवरी से मौसम फिर से करवट लेगा। जो क्रम पांच जनवरी तक जारी रहेगा।










