सोलन सब्जी मंडी में टमाटर की क्रेट 1200 रूपये बिकी
शिमला 03 अगस्त । टमाटर के दाम में भारी उछाल आने से किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई हैे । जुन्गा क्षेत्र की 9 पंचायतों में उत्पादित होने वाला टमाटर इन दिनों किसानों द्वारा प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी सोलन के अलावा अन्य राज्य जैसे पानीपत, चंडीगढ़ और दिल्ली सब्जी मंडी में भेजा जा रहा है । हालांकि टमाटर का सीजन इन दिनों अंतिम चरण पर है । गौर रहे कि प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी सोलन में रविवार को हिमसोना टमाटर की करीब 25 किलोग्राम की करेट 12 सौ रूपये और हाईब्रिड केवल 800 से 1000 रूपये करेट बिकी । जिससे किसानों को टमाटर के अच्छे दाम मिल रहे हैं । जबकि बीते सप्ताह टमाटर का अधिकतम रेट एक हजार रूपये था । जैसे जैसे टमाटर सीजन समाप्त होने लगा है और रेट में भी उछाल आने लगा है । प्रगतिशील किसान प्रीतम ठाकुर का कहना है यदि टमाटर के दाम ऐसे ही टिके रहे तो किसानों की पौ बारह हो जाएगी ।
बता दें कि सोलन की तर्ज पर जुन्गा क्षेत्र की नौ पंचायतों में टमाटर, शिमला मिर्च, मटर, गोभी और फ्रांसबीन की खेती की जाती है जोकि । किसानों की मुख्य आय का साधन बन चुका है । आढ़ती विनोद शर्मा और ट्राॅस्पोर्टर प्रदीप ब्रागटा का कहना है कि इस वर्ष शुरूआती दौर में टमाटर तीन सौ रूपये प्रति क्रेट बिक रहा था और अब टमाटर में एकदम से उछाल आ गया है जिससे किसानों को काफी लाभ मिल रहा है ।
टमाटर के दाम में उछाल आने से किसानों के चेहरे खिले
Leave a comment
Leave a comment



