भूस्खलन से किसानों खेत और फसलें हुई नष्ट -तनु भारद्वाज
शिमला 03 सितंबर । जुन्गा तहसील की ग्राम पंचायत दरभोग में भारी वर्षा और भूस्खलन से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है । अनेक लोगों के रिहायशी मकान व गौशालाएं भूस्खलन के चलते खतरे की जद में आ गए है । भारी वर्षा से किसानों के खेतों व फसलें तबाह हो गई है परंतु किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है ।
दरभोग पंचायत की प्रधान तनु भारद्वाज ने बताया कि इस पंचायत के कठेड़ गांव में कर्मसिह का मकान भूस्खलन के कारण खतरे की जद में आ गया है जिसे खाली करवा दिया गया है और इनके परिवार के ठहरने की व्यवस्था गांव में कर दी गई है । इसके अतिरिक्त कंडा गांव में अजय ठाकुर के घर के साथ डंगा गिरने से उसका मकान भी खतरे की जद में आ गया है । क्यारधाला स्कूल के मैदान में भारी दरार आने से कभी यह मैदान धंस सकता है । जघोग के बसंत सिह की गौशाला की पिछली तरफ लहासा आने से गौशाला को काफी नुकसान पहूंचा है परंतु मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है । बागना के प्रभु राम के घर की पिछली तरफ भूस्खलन होने से इनके मकान को काफी नुकसान पहूंचा है । प्रधान ने बताया कि ओमप्रकाश बागना, राकेश कुमार, शंाति भूषण और खील गांव के इंद्रजीत सहित अनेक मकान खतरे की जद में आ गए है । उन्होने बताया कि अनेक किसानों के खेत भूस्खलन होने से नष्ट हो गए है । मूसलाधार बारिश में लोग अपने घरों में सारी रात जाग कर काट रहे है ।
प्रधान तनु भारद्वाज ने बताया कि उनके द्वारा पूरी पंचायत का दौरा किया जा रहा है तथा बारिश के कारण हो रहे नुकसान का जायजा लेकर इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जा रही है । उन्होने बताया कि पंचायत में लगातार बारिश से हुए नुकसान की सूचना तहसीलदार जुुन्गा को दे दी गई है ।