Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पोस्टमार्टम:दिल्ली आंदोलन से घर लौट रहा था नाभा का किसान, रास्ते में ट्रैक्टर पलटने से हुआ जख्मी, इलाज के दौरान दम तोड़ा

नाभा का 45 वर्षीय किसान निर्मल सिंह 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने दिल्ली गया था। 28 जनवरी को वह लौट रहा था कि पानीपत के पास ट्रैक्टर से गिरने पर ट्राली का टायर ऊपर से निकल गया। जख्मी हालत में उसे वीरवार को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिवार को सौंप दिया। मृतक के गांव मंढाेड के सरपंच हरजसपाल सिंह ने कहा कि मृतक 1 एकड़ जमीन का मालिक था। उसका एक बेटा व एक बेटी है। सरकार उसके परिवार के एक मेंबर को सरकारी नौकरी दे।
मिर्जापुर के किसान की सिंघू बॉर्डर पर ठंड लगने से मौत
राजपुरा के गांव मिर्जापुर के किसान अजायब सिंह की सिंघु बॉर्डर पर मौत हो गई। लाश शुक्रवार को गांव लाई गई। अजायब कई दिनों से ही दिल्ली मोर्चे पर थे। 26 को परेड में शामिल हुए थे। ठंड सेहत बिगड़ी। 29 जनवरी को मौत हो गई।