पंजाब में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना टैस्टिंग में आई तेजी के बाद पाॅजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। पिछले 24 घंटे के दाैरान राज्य में कोरोना के 1906 नए मामले सामने आए। इस दौरान 61 लोगों की मौत हुई। जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के बाद अब पठानकोट और गुरदासपुर जिलों ने सेहत विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पठानकोट में 205 तो गुरदासपुर में 175 नए मामले सामने आए। वहीं, लुधियाना में 13 लोगों की मौत हुई। यहां कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 499 हो गई है।
पहली बार लिए 25 हजार सैंपल, 1906 मिले संक्रमित
रविवार को 25,154 लोगों के सैंपल लिए गए। राहत की बात यह है कि 24 घंटे में 1606 लोग कोरोना को मात देने में सफल हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा भी 45, 455 पहुंच गया है।
उधर, सरकार के तमाम प्रयासों के बाद राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है।



