हिमाचल के मेगा इवेंट मिस हिमाचल के ग्रैंड फिनाले से पहले मिस टैलेंटेड राउंड का आयोजन किया गया। धर्मशाला के शीला के होटल द ट्रांस में आयोजित समारोह में मिस हिमाचल की प्रतिभागियों में जोरदार कंपीटीशन देखने को मिला। इसमें आरुषि ठाकुर ने बाजी मारते हुए मिस टैलेंटेड का खिताब अपने नाम कर लिया।








