सिरमौरः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक मनचले युवक को युवती का पीछा कर उसके मोबाइल की स्नेचिंग करना मंहगा पड़ गया।
जहां युवती ने युवक द्वारा की गई अभद्रता पर तुरंत एक्शन लेते हुए सरेआम उसकी चप्पल से पिटाई कर दी। जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर काफी लोग इक्टठा हो गए। गरमाए लोगों की भीठ ने भी युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की।
वहीं, इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वायरल वीडियो पांवटा साहिब स्थित विश्वकर्मा चौक के पास का है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह युवती युवक की चप्पल से पिटाई कर रही है।
वहीं, इस मामले पर युवती का आरोप है कि युवक गत शाम उसका पीछा कर रहा था। इस दौरान उसने मोबाइल स्नेचिंग भी कर डाली। जिस पर युवती ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक से अपना मोबाइल वापस ले लिया।








