श्री नैना देवी जी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गांव बैहल ( जजर)के युवा और तेज तरार नेता लखविंदर सिंह लाडी को लोअर मंडल भाजपा किसान मोर्चा का सचिव बनाए जाने पर युवाओं में खुशी का माहौल है युवाओं का कहना है कि लखविंदर सिंह लाडी को सचिव पद से नवाजा जाना असली हीरे की पहचान करने के बराबर है इसके लिए नैनादेवी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के युवाओं ने प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता और पूर्व विधायक श्री रणथीर शर्मा हिमाचल प्रदेश वन निगम के निर्देशक और स्थानीय पंचायत के प्रधान राम कुमार शर्मा किसान मोर्चा के अध्यक्ष का दिल की गहराइयों से स्वागत किया है।
वही लखविंदर सिंह लाडी ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं का भी धन्यवाद किया है और कहा कि जो जिम्मेवारी मुझे दी गई है मैं उस पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करूंगा और पार्टी को आगे ले जाने के लिए दिन रात मेहनत करता रहूंगा।






