लोकतंत्र में मतदान का विशेष महत्व -डाॅ0 तंवर
शिमला 03 फरवरी
एक सप्ताह से चलने वाले युवा जन जागरण अभियान का समापन वीरवार को सतलाई की कठेड़ खडड के स्टेडियम में एक सादे एवं आकर्षक समारोह के साथ हुआ । नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रायोजित क्रंाति क्लब काग कूफटू, युवा मंडल कटिया और युवा मंडल सतोग के युवाओं द्वारा सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

जिसमें नशा निवारण, लोकतंत्र में मतदान का महत्व, समाजिक बुराईयों का उन्मूलन, कृषि, बागवानी, समाजिक सेवा और प्रमुखतः खेल गतिविधियों पर विशेष बल दिया गया । । समारोह में मुख्य रिसोर्स पर्सन भूगोल शास्त्री डॉ0 ओपी भूरेटा, कृषि विभाग से बीटीएम डॉ ललित कौंडल ने युवाओं को हिमालय की भौगोलिक परिस्थिति व प्राकृतिक खेती पर विस्तार से जानकारी दी गई ।
समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष डाॅ0 कुलदीप तंवर ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की अहम भागीदारी होती है तथा युवाओं को अपनी शक्ति का उपयोग सकारात्मक कार्यों में करना चाहिए । उन्होने कहा कि जिस प्रकार युवा मंडलों द्वारा कठेड़ खडड में खेलों के लिए मैदान बनाया है यह अपने आप में एक मिसाल है । कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्पोर्टस के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव है जिस बारे सरकार को विशेष प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि खेल के क्षेत्र में ग्रामीण परिवेश की छुपी प्रतिभाओं को आगे आने के अवसर प्राप्त हो सके । उन्होने लोकतंत्र में मतदान के महत्व बारे भी युवाओं को जागरूक किया गया । उन्होने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास, पारस्परिक सहयोग और नेतृत्व की भावना उत्पन्न होती है जोकि युवाओं के भविष्य को सार्थक बना देती है ।
क्रांति युवा मंडल के पदाधिकारी कृष्णानंद शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम बारे विस्तार से जानकारी दी । जबकि युवा मंडल सतोग के सदस्य प्रदीप शर्मा ने धन्यवाद किया । इस कार्यक्रम में तीन युवा मंडलों के करीब एक सौ युवाओं ने भाग लिया । जिनमें क्रांति युवा मंडल के सचिव कृषि शर्मा उपप्रधान आदित्य आयशा नीरज, निकिता, दीपक, नीरज संजय व नेहरू युवा मंडल कटिया से प्रधान नरेंद्र शर्मा जय राम रमेश कुमार सहित अनेक युवाओं द्वारा अहम भूमिका निभाई गई ।








