शिमला, भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री सुक्खू एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का इस्तीफा मांगा।
रणधीर शर्मा ने कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान के अंतर्गत बिलासपुर में हुई बैठक एवं बैठक में हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर की बैठक में जिस प्रकार की कांग्रेस पार्टी की अंतर्कलह जनता के समक्ष निकाल कर आई उससे लगता है कि पूरे प्रदेश में संविधान बचाव नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी बचाओ अभियान चल रहा है और उसमें भी यह पार्टी पूरी तरह विफल है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश की जनता तो परेशान है ही पर उनके मंत्री भी परेशान है और वह भी मुख्यमंत्री की कार्य प्रणाली से संतुष्ट नहीं है। इसके साथ-साथ बिलासपुर में हुई बैठक के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी कहा कि उनकी भी सुनवाई ना तो हिमाचल प्रदेश की सरकार में है और ना ही दिल्ली केंद्रीय आलाकमान के पास। सबसे बड़ी बात तो यह है की बैठक में विशेष समुदाय के लोगों ने कांग्रेस पार्टी के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके लोगों की भी ठेकेदारी हेतु धनराशि सरकार द्वारा नहीं दी जा रही है और इन्होंने तो मस्जिदों का भी हवाला दिया, अब तो यह स्पष्ट है की विशेष समुदाय भी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी एवं सरकार से टूटा हुआ दिखाई दे रहा है और यही कारण है कि हम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का इस्तीफा मांग रहे हैं। जिस मुख्यमंत्री की प्रजा ही खुश ना हो और हिमाचल प्रदेश का हर वर्ग उस मुख्यमंत्री से दुखी हो तो वह इस्तीफा क्यों ना दे ?
रणधीर शर्मा ने कहा कि जैसे की प्रतिभा सिंह भी मान चुकी है कि उनकी किसी भी प्रकार की सुनवाई ना तो हिमाचल प्रदेश में है ना दिल्ली आलाकमान के पास तो उनको भी अपने पद से इस्तीफा दे ही देना चाहिए। जिस अध्यक्ष को सुनवाई ना हो वह पद का क्या करेगी।
रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार के पास अपने सभी मित्रों , ओ एस डी, कैबिनेट मंत्री, पॉलीटिकल एडवाइजर , मीडिया एडवाइजर के लिए पैसे और धनराशि है पर जिन लोगों ने बाहर लगे उनके लिए भी पैसे नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान बचाओ अभियान में ना बाबा साहेब अंबेडकर जी को याद किया गया और ना ही पहलगाम को लेकर 2 मिनट का शोक रखा गया है।
[16:15, 2/5/2025] Karan Nanda: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसने 60 साल तक देश की सत्ता पर राज किया और जातिगत जनगणना भी करवाई, वो आज नरेन्द्र मोदी द्वारा की जाने वाली जातिगत जनगणना को अपने खाते में दर्ज करके झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग की हिमायती होती तो आजादी के तुरंत बाद से ही हर 10 साल बाद जातिगत जनगणना होती परन्तु ऐसा नहीं हुआ। उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही अनुसूचित जातियों, जनजातियों को केवल और केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। कांग्रेस पार्टी उनके विकास, उनके उत्थान के प्रति न पहले कभी गंभीर थी और न आज गंभीर है। कांग्रेस के नेताओं का यह बयान कि संविधान की रक्षा के लिए वो लोग घर-घर जाएंगे, यह भी 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली वाली कहावत को चरितार्थ करता है।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान को कांग्रेस की विभिन्न सरकारों ने अपने स्वार्थ के लिए राजनैतिक हित साधन के लिए 75 बार बदला। वो लोग जिन्होनें संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर को अपमानित किया, लज्जित किया वे लोग संविधान की रक्षा की बात करेंगे तो हास्यास्पद होगा।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि संविधान की शक्तियों को तात्कालिन कांग्रेस पार्टी की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने हाथ में ले लिया और तानाशाह बन बैठी। डेढ़ लाख के लगभग देश भक्तों को जेल की काल कोठरी के पीछे धकेल दिया और देश पर आपातकाल थोप दिया। वो लोग आज संविधान को बचाने की बात केवल जनता को भटकाने के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी डाॅ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की दुश्मन है जिसने धारा 356 का दुरूपयोग करके 88 बार प्रदेश की चुनी हुई सरकारो को तोड़ा है।