25 दिसंबर :
कॉलेज कुश्ती के अखाड़े बनते जा रहे है। वहीं, रोहडू के पीजी कॉलेज सीमा के प्राचार्य पर एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा कॉलेज की एक छात्रा ने कॉलेज में गठित वूमेन सेल को प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। छात्रा ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पीड़ित छात्रा ने प्रिंसिपल की एक रिकॉर्डिंग भी वूमेन सेल सुनाई। इसके बाद कॉलेज में छात्राओं के अधिकारों की रक्षा व सुरक्षा के लिए गठित वूमेन सैल की तरफ से पुलिस थाना रोहडू में प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करावाई गई है।








