हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के गोंदला गांव के सामने यनीगंग ग्लेशियर में हिमस्खलन हुआ है।
इससे बर्फीला तूफान गांव तक पहुंच गया। कुछ ही देर बाद गांव में बर्फ की चादर बिछ गई। हिमस्खलन से गांव में दहशत का माहौल रहा।
हालांकि, नवंबर में कभी कभार ही होता है। माना जा रहा है कि इस बार बर्फबारी जल्दी होने से हिमस्खलन हुआ है।