सोलन
हिमाचल प्रदेश की युवती के साथ चंडीगढ़ में रेप हुआ। युवती से रेप करने के बाद आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींची और वायरल करने की धमकी दे रहा था। युवती से दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह युवती गर्भवती भी हुई पर हर बार वो उसका ओबॉर्शन कराता रहा।
आखिरकार हिम्मत करके यूवती चंडीगढ़ सेक्टर 19 थाने में शिकायत (Complaint) दर्ज करवाने पहुंच गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को भी धर दबोचा।
मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय पीड़ित युवती हिमाचल के सोलन (Solan) जिले की रहने वाली है। पुलिस को सौंपी शिकायत में युवती ने बताया कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर-9 के हेयर सैलून में जॉब (Job) कर रही है। यहां पर सैलून के कर्मी आरोपी इस्तकार अली उर्फ सन्नी अली ने उसे जॉब पर रखवाया था। युवती नयागांव में रिश्तेदारों के पास रहती है। पीड़िता के अनुसार इस्तकार अली ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया और उसकी अश्लील फोटो निकाल ली। इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसने उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई थी और बाद में आरोपी ने उसका अबॉर्शन करवा दिया था। पीड़िता ने बताया कि जब उसने पुलिस (Police) के पास जाने की बात कही तो उसने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।






