सोलन
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक निर्माणाधीन हवन का लेंटर गिरने से पांच मजदूर चपेट में आ गए हैं।
चार मज़दूर ख़ुद ही हिम्मत के मलबे से बाहर निकलने में कामयाब रहे जबकि मलबे के नीचे दबे एक मज़दूर को पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया।
इस हादसे में घायल एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई हैं जिसका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा करीबन 6 बजे पेश आया। सूचना मिलते ही डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मलबे में दबे मजदूरों को निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है।









