शिमला,16मार्च
शिमला मे स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन के चलते शिमला कालका नेशनल हाईवे बीते 5 घंटो से ठप्प रहा।प्रदेशभर से आयोग बनाए जाने की मांग को लेकर सैकड़ों लोग बीते कल से ही शिमला की तरफ चल पड़े थे।

जिसके बाद टूटीकंडी क्रासिंग पर घंटों प्रर्दशनकारियों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की । इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए रूमित ठाकुर ने कहा कि हम आने वाले चुनाव में सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जिस कारण प्रदर्शन के लिए प्रदेशभर से आए लोगों ने विरोध जताया और कहीं न कहीं स्वर्ण आयोग की मांग को लेकर प्रर्दशन करते लोग दो फाड़ होते नज़र आए।
इस दौरान लोगों ने रूमित के खिलाफ राजनीति करने के आरोप लगाए साथ ही राजनीति नही चलेगी के नारे भी लगाए। कुछ ही देर में रूमित के बयान से नाराज़ लोग धरना स्थल से तीतर बितर होते नज़र आए ।








