Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अवैध लिंग-परीक्षण:हरियाणा और यूपी मिलकर तोड़ेंगे भ्रूण लिंग जांचने वालों का नेटवर्क, प्रदेश के सीएमओ और यूपी के सीएमओ मिलकर चलाएंगे अभियान
- यमुना नदी से लगते जिले राडार पर, अब तेजी से होगी कार्रवाई
- यूपी, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में जगह बदल रहे गिरोह के सदस्य
भ्रूणों के अवैध लिंग-परीक्षण और अवैध गर्भपात में लिप्त केंद्रों की पहचान करना वाले गिरोह का नेटवर्क अब तेजी से तोड़ा जाएगा। प्रदेश के सीएमओ और यूपी के सीएमओ मिलकर इनके खिलाफ अभियान चलाएंगे। खासकर यमुना पार के जिले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, शामली और बागपत में सक्रिय गिरोहों को टारगेट किया जाएगा। यूपी ही नहीं हरियाणा में भी इस कार्य में तेजी लाई जाएगी। हरियाणा के सीएमओ ने यूपी सीएमओ से संपर्क किया है।
हरियाणा के जिलों के अलावा यूपी के जिलों के डीसी आपस में संपर्क में रहेंगे। दोनों प्रदेशों के स्वास्थ्य विभागों ने बातचीत कर योजना बनाई है। वर्ष 2020 में अकेले गाजियाबाद में 11 एफआईआर दर्ज हुई हैं। ये वो मामले हैं जो पकड़ में आए हैं। जो पकड़ में नहीं आए वे अलग हैं। भले ही हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ताबड़तोड़ प्रयास में हुआ है, लेकिन यूपी प्रशासन की मदद के बगैर ऐसे गिरोह के सदस्यों को सलाखों के पीछे पहुंचाना मुमकिन नहीं है।



