हरियाणा में पुरुष एवं महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को पुलिस भर्ती में आयु में पांच साल की छूट ( Age Relaxation) का लाभ देने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। राज्य में पहली बार पुलिस की महिला बटालियन दुर्गा में भर्तियां होंगी।
हरियाणा पुलिस ने 6000 पदों की भर्ती रद कर 7298 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
हरियाणा पुलिस की ओर से हरियााा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission) को पहले छह हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती के लिए अनुरोध पत्र भेजा गया था, जिसे वापस लेकर नए सिरे से 7298 पदों पर भर्ती करने का अनुरोध पत्र जारी किया गया है। अब पहली बार 698 पदों के साथ हरियाणा में महिला बटालियान दुर्गा का गठन किया जाएगा। पहले से जारी छह हजार पदों के लिए करीब पांच लाख युवाओं ने आवेदन कर रखा है।