शिमला
आज शिमला में सुबह की शुरुआत बादलों और बर्फ़ीली हवाओं के साथ हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के ऊंचे वालों क्षेत्रों में बर्फबारी व कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।वहीं, शनिवार को अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बहाल कर दी है।
बर्फ देखने के लिए मनाली में रुके पर्यटक की तमन्ना भी पूरी हुई। टनल के दोनों छोर पर भारी हिमपात हुआ है। मनाली के डीएसपी संजीव कुमार ने बताया पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ही जाने की अनुमति है। चार बजे से पहले वापस आने की सलाह दी है।
शनिवार को धूप खिलने से ऊना का तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया और प्रदेश में सबसे अधिक दर्ज किया गया है। केलंग में बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है।








