शिमला 17 मई ं । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है । जिसकी पुष्टि प्रधानाचार्य डॉ0 सोहन रांटा ने की है । उन्होने बताया कि पाठशाला के कुल दस विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए है । जिसमें दीक्षा ने 500 में से 436 अंक लेकर प्रथम, निकिता ने 425 अंक लेकर दूसरा और आदित्य ने 386 अंक लेकर तीसरा स्थान स्कूल में प्राप्त किया । बेहतरीन परिणाम आने पाठशाला में खुशी का महौल है । प्रधानाचार्य ने पाठशाला के सभी अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी है । उन्होने बताया कि अधिकांश विषय में बच्चों की डिस्ंिटक्शन आई है जिनमें हिन्दी में दस विद्यार्थियों , राजनीति शास्त्र में पांच, इतिहास में दो, शारीरिक शिक्षा में सात तथा कंप्यूटर सांईस में तीन विद्यार्थियों की डिस्ंिटक्शन आई है।
स्कूल प्रबधंन समिति के सभी सदस्यों और अभिभावकों ने पाठशाला का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर सभी अध्यापकों को बधाई दी है और कहा कि शिक्षकों की दिनरात मेहनत से स्कूल को यह सम्मान मिला है । उन्होने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।
जनेडघाट स्कूल का 12वीं परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत
Leave a comment
Leave a comment



