शिमला, 14 अप्रैल : रोहड़ू उपमंडल में एक कार के खाई में गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक ने घटनास्थल पर दम तोड़ा और दूसरे युवक की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई। दोनों युवक मैकेनिक का काम करते थे। हादसा वीरवार देर रात थमताड़ी नामक स्थान पर हुआ।
बीती रात थमताड़ी मेंइनकी कार (HP-52D-1027) सड़क से फिसलकर 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को खाई से बाहर निकाला। राजेश घटनास्थल पर मृत मिला, जबकि राजेश बुरी तरह जख्मी था। रोहड़ू पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गई, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
डीएसपी रोहड़ू चमन कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।








