शिमला
शिमला के नेरवा में बीती रात 12:40 पर लोअर दियांडली में बोलोरो कैंपर सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दो युवाओं ने अपनी जान गवा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में जान गवाने वाले युवकों की पहचान प्रज्वल तंगडाईक उम्र 28 वर्ष उर्फ गोलू पुत्र ओमप्रकाश तगड़ाईक उम्र तथा जोंटी बणाईक उम्र 26 वर्ष पुत्र केदार सिंह बणाईक के रूप में की गई है। दो नौजवान युवकों के आकस्मिक निधन से संपूर्ण चंदलोक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। सड़क दुर्घटना किन कारणों से पेश आई इस बारे में अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है।
काबिले गौर रहे यह सड़क दुर्घटना इस स्थान पर पेश आई जहां पर पहले भी दो सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।






