जिला पुलिस हमीरपुर द्वारा तीन आरोपी व्यक्तियों क्रमशः प्रथम व्यक्ति श्री विवेक शर्मा पुत्र श्री राजपाल निवासी गांव धबीरी उम्र 28 साल, दुसरा व्यक्ति श्री मनोज कुमार पुत्र श्री हस्त वीर बहादुर निवासी गांव उम्र 33 साल तथा तीसरा व्यक्ति श्री केशव राम पुत्र श्री पृतु राम निवासी गांव भमसोई, जिला मण्डी उम्र 39 साल के कब्जा से 128 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।तीनों आरोपीयों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाना बडसर जिला हमीरपुर में एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के अधीन अभियोग दर्ज किया गया है व आगामी कारवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।बरामद की गई हेरोइन की कीमत स्थानीय बाजार में लगभग 10 लाख रुपये तक है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 25 लाख से अधिक है।








