पुरानी पेंशन की बहाली के लिए रखेंगे मांग
आज न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लॉय एसोसिएशन खंड स्पीति की विशेष बैठक काजा में आयोजित की गई है। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष तेंजिन तन्डूप ने की। इस बैठक में 300 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में हिस्सा लिया गया कि इस शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में 11 से 15 दिसंबर को होने जा रहा है। राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर होने वाले राज्य स्तरीय धरने में स्पीति खंड से भी कर्मचारी हिस्सा लेने जाएंगे। इस धरने में 300 कर्मचारी जाएंगे। एसोसिशन अध्यक्ष तेंजिन ने बताया की पुरानी पेंशन की बहाली के लिए स्पीति के सभी कर्मचारी एक जुट तरीके से काम कर रहे हैं हम प्रदेश सरकार से मांग करते है कि पुरानी पेंशन बहाली की जाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पुरानी पेंशन की बहाली के लिए हमारी मांगों पर सकारात्मक फैसला लेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कर्मचारियों के हितेषी है। बैठक में एक प्रस्ताव किया गया की धरने में 300 कर्मचारी जाएंगे।
इस बैठक में महासचिव छेरिंग टशी, कोषाध्यक्ष महेंद्र गोंपो, सह सचिव छेरिंग अंगचुक, मीडिया सचिव सोनम दोरजे, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सोनम अंगदुई, सुशील कुमार, टशी केशंग और तेंजिन जिला कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। वहीं महिला विंग प्रधान छेरिंग डोलमा, महासचिव छेतन योंगजोम, कोषाध्यक्ष छेरिंग यंगचेन, उपाध्यक्ष कालजांग, सह सचिव नॉर्जॉम, संगठन सचिव शालू मीडिया सचिव थिल्ले यांगचेन भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।








