आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत रामशहर में नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर द्वारा भिन भिन गावों से आई हुई माताए बहनों को मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत 39 गैस कनेक्शन वितरित किए गए जनता ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जयराम ठाकुर व के एल ठाकुर का तह दिल से शुक्रिया किया गया जिनके द्वारा उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने हर गरीब के घर का ध्यान रखा जा रहा है लोगों को चूल्हे के धुए से होने वाली समस्या से बचाने के लिए भाजपा सरकार ने उज्जवला योजना व मुख्यमंत्री गृहणी योजनाओं के तहत गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं इसका सभी वर्गों को बहुत बहुत लाभ हो रहा है के एल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की सरकार हर गरीब वर्ग के साथ खड़ी है
और केएल ठाकुर ने रामशहर हॉस्पिटल में जाकर निरक्षण किया और डाक्टरों से हॉस्पिटल के बारे में जानकारी प्राप्त की और और हॉस्पिटल में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर मरीजों को फल बांटे हॉस्पिटल में डाक्टर की भी बड़ाई जाएगी और उन्होंने बताया कि यहां की एक और बड़ी बीडीओ ऑफिस की जनता ने की है उसको भी माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास रखेंगे और मंजूर भी करवाने की कोशिश की जाएगी ताकि पहाड़ी क्षेत्र के पंचायतों को ये सुविधा उपलब्ध हो सके , और नालागढ़ रामशहर कुनिहार शिमला रोड को नेशनल हाईवे मंजूर करवा दिया है और जब तक इसका कार्य नही लगता तब तक नालागढ़ से राम शहर तक के रोड को पांच मीटर चौड़ा बनाया जाएगा और गंंबर नदी पर कटल और नेरलि तक छोटे छोटे चैक डैम लगाएं जायेंगे जिनके लगने से भी जनता को पानी की कमी पूरी होगी और ज्योथल मोड़ से लेकर धुर दरगा तक रोड को भी पक्का करवाया जाएगा उन्होंने बताया की पहले रामशहर ,डोली, गंबर पुल सड़क को 11 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से बनाया गया जिसकी हालत पहले बहुत खस्ता थी और अब इसको अच्छे ढ़ंग से बनाया गया है जिसे की जनता को आने जाने के लिए किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और उन्होंने बताया कि गब्बर नदी पर डोली और सौर के बीच में ₹86लाख रुपए की लागत से एक पुल का निर्माण करवाया गया जिसका कि कार्य पूर्ण कर लिया गया है इस पुल के बनने से जनता की बहुत पुरानी डिमांड थी इसके बनने से जनता को अब आने जाने की दूरी कम होगी और समय कम लगेगा किसी भी प्रकार की कोई अन्य समस्या नही होगी ओर उन्होंने बताया कि पीने की समस्या और पहाड़ी क्षेत्र में सड़को की दुर्दशा को सुधार दिया गया है और बची हुई सड़कों को भी सही ढंग से बनाने के लिए धन उपलब्ध करवा या जा रहा है और बरसात के कारण खराब हुए रोड़ों को भी जल्दी से जल्दी रिपेयर करवाया जाएगा और जिससे जनता को अपनी सब्जियों को सब्जी मंडियों में ले जाने के लिए किसी प्रकार की कोई तंगी का सामना ना करना पड़े। और उन्होंने बताया कि राम शहर कॉलेज की बिल्डिंग के जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करवाकर कार्य को शुरू किया जायेगा और उन्होंने बताया की गांव नेर और सोढ़ी गांव के लिए लगभग दो किलो मीटर लाइन का कार्य भी एक दो दिन से शुरू कर दिया जाएगा ताकि जनता को पानी की समस्या ना रहे ये जनता की बहुत पुरानी समस्या थी जिसका की अब समाधान कर दिया गया
और उन्होंने बता या की हर घर में नल लगाये जा रहे हैं और घर को पानी की समस्या हल की जा रही है,
उन्होंने बताया कि पंचायत में लगाएं गए कार्यो से जनता की ये बहुत पुरानी डिमांडे थी इनके कार्यों से पूरा होने से जनता की बहुत सी समस्याएं हल होगी उन्होंने बताया कि राम शहर के लिए रामशहर हॉस्पिटल के लिए डाक्टर उपलब्ध करवा दिया है और अब माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास इस हॉस्पिटल के लिए रात्रि सेवा के लिए डिमांड को रखा जायगा और पूरा भी करवाया जाएगा और उन्होंने जनता की समस्याओ को भी सुना और कुछ का तो उन्होंने मौके पर ही निपटारा कर दिया और बची हुई समस्याओें का सबंधित विभागों को निर्देश दिए गए
ठाकुर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए जा रहे हैं वह हर वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकारों द्वारा चलाई गई अनेकों प्रकार की योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाया जा रहा है ताकि हर नागरिक को उन योजनाओं का लाभ मिल सके उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेय जल और सिंचाई योजनाओं की समस्याओं और बिजली की कम बोल्टेज और सिंगल फेस से थ्री फेस की समस्याओं को देखते हुए नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में नए ट्रांसफॉर्म स्वीकृत करा दिए गए हैं और जिनके कार्य प्रगति पर चले हुए हैं इन कार्य को करवाने के लिए पूर्व विधायक के एल ठाकुर का जनता ने दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया
और ठाकुर ने जनता की अन्य समस्याओ को भी सुना जिनका कुछ का तो मौके पर ही निपटारा कर दिया और बचे हुए कार्यों को जल्दी से जल्दी हल करने के लिए अधिकारीयों को सख्त निर्देश दिए गए
इस मौके खाद्य आपूर्ति के निरीक्षक अरुण कुमार अमित कुमार जिला परिषद् सद्स्य राहुल शर्मा, नन्ड की प्रधान सपना देवी , हेम शकर शर्मा, चमन लाल शर्मा, नन्द लाल शर्मा, जगन्नाथ ,बीडीसी सद्स्य नंदलाल , परस रामशर्मा, सोमनाथ, सुरेंद्र कुमार, नानक चंद भारद्वाज, वॉर्ड मेंबर सौरव वर्मा, कलभूषण शर्मा, चेतन शर्मा, डा अमर सिंह, दाताराम, प्रेमचन्द, अशोक कुमार, दर्शनकुमार, हेम राज नेर , दीपक कुमार,और नवयुवक मण्डल रामशहर के सद्स्य भी वंदना देवी , तथा आई हुई माताएं बहने व गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद
नालागढ़ में मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत 39 गैस कनेक्शन वितरित
Leave a comment
Leave a comment








