एक निजी कार को भी बस ने मारी टक्कर
कुल्लू
जिला कल्लू के उप मंडल बंजार के घियागी में एक निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार चालक के अलावा छात्र पुष्पेंद्र ठाकुर, दुशाला, युवन कंडवाल, सानवी और गायत्री घायल हुए हैं। ऐसे में दुशाला व युवन कंडवाल को बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद ढालपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने बताया कि बंजार पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना किन कारणों के चलते हुई। इसकी छानबीन की जा रही है। वही दुर्घटना में घायल सभी बच्चों की हालत बेहतर है।








