विश्व शांन्ति, प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण हेतु मंडी शहर के माता भीमाकाली मंदिर परिसर में एक सप्ताह तक चलने वाले 50वाँ कोटी रूद्र महायज्ञ आज रविवार को शुरू हुआ।
मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह महायज्ञ में विशेष रूप से उपस्थित रही।
महायज्ञ के प्रमुख महंत आचार्य नित्यानंद सेमवाल ने सांसद प्रतिभा सिंह का स्वागत किया व उन्हें शाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
संसद प्रतिभा सिंह ने माता भीमाकाली मन्दिर में भी शीश नवाया व पूजा अर्चना की।
50वें कोटी रूद्र महायज्ञ के प्रमुख महंत आचार्य नित्यानंद सेमवाल ने बताया कि भगवान शिव को समर्पित इस महायज्ञ में एक करोड़ मंत्रों का जाप होगा। इस यज्ञ के सफल आयोजन के लिए 751 ब्राह्मण यज्ञ को संपन्न करवाएंगे, इनमें 650 पंडित हिमाचल प्रदेश के हैं और 101 ब्राह्मण उत्तराखंड के हैं। इस यज्ञ में 51 वेदियाँ और 51 हवन कुंड स्थापित किए गए हैं जिनमें 251 लोग आहुति डालेंगे।