मशोबरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पीरन की पीएचसी ट्रहाई में अब तक 863 पात्र व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है जिसमें 160 व्यक्तियों को दूसरी डोज भी दे दी गई है । पीएचसी ट्रहाई के प्रभारी डॉ0 आदित्य शर्मा ने शनिवार को बताया कि इस पीएचसी के अंतर्गत सात शिविर लगाए जा चुके हैं तथा पंचायत की करीब 60 प्रतिशत आबादी टीकाकरण अभियान के तहत कवर हो चुकी है । बताया कि बीते कल सातवां शिविर लगाया गया जिसमें करीब पांच लोगों को टीके लगाए गए । डॉ0 शर्मा ने बताया कि जिन 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगाई गई है ऐसे पात्र व्यक्तियों के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं । बता दें बीेते पंचायत चुनाव के दौरान इस पंचायत में करीब 12 सौ मतदाता पंजीकृत थे । जिनमें से अभी तक सात सौ व्यक्तियों को पहली डोज लगाई गई है । हालांकि बीएमओ मशोबरा का दावा है कि उनके ब्लॉक में 109 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है । पंचायतों में शत प्रतिशत वैक्सीन का लक्ष्य पूरा न होने का एक मुख्य कारण कैंप का एक जगह लगाए जाना । पहाड़ों में आबादी काफी बिखरी हुई होती है और कैंप तक विशेषकर वरिष्ठ नागरिक पहूंच नहीं पाते हैं।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के वैक्सीनेटर टीटा मेहता, आशीष चौहान के अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गायत्री ब्रागटा, आशावर्कर बेला वर्मा व सुमन ने टीकारकरण अभियान में सहयोग किया ।
सात शिविरों में पीरन पंचायत में 863 पात्र व्यक्तियों को लगी वैक्सीन
Leave a comment
Leave a comment








