दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटा प्रशासन

पुलिस ने किया ढालपुर मैदान का निरीक्षण,13 अक्तूबर से मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव

 

कुल्लू

 

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की आयोजन को लेकर अब प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इसी विषय को लेकर एसपी कुल्लू डॉक्टर गोकुल चंद्रन कार्तिकेयन ने ढालपुर मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान ढालपुर मैदान में रथ यात्रा व जलेब के रास्ते का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तार रूप से चर्चा की गई। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आयोजन 13 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक किया जाएगा। 13 अक्टूबर को भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा ढालपुर मैदान में निकाली जाएगी। ऐसे में जिला प्रशासन ने अब जिला भर के देवी देवताओं को निमंत्रण देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके अलावा देवी देवता कारदार संघ के साथ भी बैठकर की जा रही है। ताकि शांतिपूर्ण तरीके से देवी देवताओं की उपस्थिति में यह दशहरा उत्सव मनाया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *